फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए लेंगे प्रधानों की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डीएम मयूर दीक्षित ने कोरोना पॉजिटिव केस सामने आते ही तत्काल उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष व डीएम दीक्षित ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सर्विलांस टीम को तुरंत एक्टिव करने के निर्देश दिए। बैठक में आईआरएस के अंतर्गत तहसील स्तर पर इंसिडेंट कमांडर की जिम्मेदारी सभी एसडीएम को दी गई। ग्राम प्रधानों से गांव में बाहर से आने वालों लोगों की सूचना कंट्रोल रूम में देने को कहा। इस मौके पर एसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ पीसी डंडरियाल, सीएमओ डा. डीपी जोशी, एडीएम तीर्थपाल सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम, एसडीएम देवेंद्र नेगी, एलडीएम बीएस तोमर, डा. वीके बिस्वास, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें