फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में पत्नी व एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 18 मार्च को सुलीठांग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसकी पत्नी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रखंड के सुलीठांग में 18 मार्च को दीपक कुमार (35) पुत्र किशन लाल का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था। बाद में पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में मृतक के भाई ने लिखित तहरीर देकर दीपक की पत्नी प्रेमा देवी, ससुर अतर लाल और एक अन्य युवक बृजलाल पर हत्या का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। अब तक की गई जांच में भी शक की सुई इन्हीं दोनों पर रही, जिस पर सोमवार तड़के पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया गया। मृतक के परिजनों ने मामले में गिरफ्तार युवक बृजलाल पर दीपक की पत्नी से अवैध प्रेम संबंध रखने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें