फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में सालभर के पर्यटन के लिए करेंगे काम

Sat, 17 Jan 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
टूर ऑपरेटरों ने किया हर्षिल घाटी, गीठ पट्टी और खरसाली का भ्रमण
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित सेमिनार के बाद विभिन्न प्रदेशों के टूर ऑपरेटरों ने हर्षिल घाटी सहित गीठ पट्टी और खरसाली का भ्रमण किया। उसके बाद उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उत्तरकाशी में अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य है। यहां पर शीतकाल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मूलभूत सुविधाओं को ठीक करने की आवश्यकता है। क्योंकि शीतकाल में लोग तीर्थाटन नहीं बल्कि पर्यटन के लिए आते हैं।
एसोसिएशन ऑफ डॉमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वेद खन्ना ने कहा कि पूरी तरह से तीर्थाटन पर ही निर्भर है। यह मात्र चार माह चलता है लेकिन जनपद के पास सौंदर्य की ऐसी धरोहर है जो कि 12 माह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश में यह पहला प्रयास किया गया है कि शीतकाल में भी अधिक पर्यटक नेलांग, मुखबा, हर्षिल, रैथल, बारसू, डोडीताल, गुलाबीकांठा, सांकरी, खरसाली पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उनके साथ उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश गुजरात पश्चिम बंगाल त्रिपुरा महाराष्ट्र राजस्थान तमिलनाडु और केरल के टूर ऑपरेटरों ने जनपद के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया है। जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी और होटल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि टूर ऑपरेटराें की ओर से सकारात्मक अनुभव और आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर सुभाष कुमांई, उत्तम गुसांई, मनोज रावत, धीरज सेमवाल, गोपालशरण नेगी, महेंद्र घिल्डियाल, मोहित, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें