फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिले तो करेंगे आंदोलन

Wed, 19 Aug 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला अस्पताल में सर्जन और बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग को दो सितंबर तक डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जिला अस्पताल लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। सर्जन और बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त होने से गंभीर मरीजों को उपचार के लिए देहरादून या अन्य जनपदों में रेफर करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव और बढ़ जाता है। ऐसे में जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अभाव में स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा प्रभावित होने के साथ मरीजों और उनके परिजनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में कनकपाल सिंह परमार, दिनेश गौड़, मनीष पंवार, जीतम सिंह रावत, सुधीश पंवार, भगवान चंद्र, रमन कठैत, संतोष भंडारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें