फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत शौचालय का निर्माण न करने वाली ग्राम पंचायतें पेयजल योजना से वंचित

Mon, 09 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
पानी - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
केंद्र सरकार शौचालय बनाने और गांव को निर्मल बनाने के लिए गांव को हरसंभव मदद दे रही है। जो ग्राम पंचायतें शत प्रतिशत शौचालय का निर्माण नहीं करेंगी उन्हें पेयजल योजना से वंचित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को यहां विकास खंड सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को गांव को निर्मल बनाने के लिए जानकारी दी गई।

स्वच्छ भारत अभियान के राज्य समन्वयक शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने स्वच्छता के बारे में स्लाइड शो के माध्यम से जानकारी दी। कहा स्वच्छता के मामले में उत्तराखंड प्रदेश 25 फीसदी और उत्तरकाशी जिला 82 फीसदी पीछे है।
विज्ञापन


निर्मल ग्राम राज्य स्तर पर वीर माधो सिंह भंडारी पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। उत्तरकाशी जिले को शासन ने इस वर्ष 31 दिसंबर तक शौचालयों से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर प्रमुख बिजेंद्र रावत, ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र राणा, डा. लोकेंद्र चौहान, डा. रननू, प्रधान श्रीचंद रमोला, शयाम सुंदर, गुड्डी देवी, अर्जुना चौहान, शैला बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें