फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोत्री यात्रा रूट पर नदी में फेंका जा रहा होटलों और ढाबोें का कूड़ा

Wed, 20 May 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री यात्रा मार्ग पर उचित कूड़ा प्रबंधन की कमी है जिससे होटलों और मार्ग का कई टन कूड़ा सीधा भागीरथी नदी में जा रहा है। यह स्थिति नदी और आसपास के जंगलों की जैव विविधता को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे यात्रा रूटों पर कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था चरमरा गई है। प्रशासन द्वारा नियुक्त विभागों की लापरवाही से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। गंगोरी में नदी किनारे बने होटलों से कूड़ा सीधा भागीरथी में गिर रहा है। इसमें प्लास्टिक की मात्रा सबसे अधिक है। पानी की बोतलों सहित जैविक और अजैविक कूड़ा नदी के पर्यावरण संतुलन को बिगाड़ रहा है। नेताला, बड़ेथी, भटवाड़ी और गंगनानी जैसे क्षेत्रों में भी यही समस्या है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कूड़ा बढ़ने की शिकायतें स्वीकार की हैं। उन्होंने जल्द ही संबंधित विभागों को बुलाकर स्वच्छता अभियान चलाने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें