फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बड़कोट में कचरा मुक्त अभियान हुआ शुरू

Sat, 02 May 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नगरपालिका बड़कोट में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पालिका परिषद ने डंपिंग ग्राउंड स्थित लेगेसी वेस्ट स्थल के उपचार कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और अधिशासी अधिकारी उमेश सुयाल ने वैदिक रीति-रिवाजों से पूजन-अर्चन कर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका ने यह कार्य होराइजन सॉल्यूशंस कंपनी को सौंपा है। कंपनी वैज्ञानिक तरीके से लगभग 5069 मीट्रिक टन कचरे का उपचार करेगी।
पालिका प्रशासन का कहना है कि इससे नगर क्षेत्र में लेगेसी वेस्ट पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। यह पहल स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाएगी और नागरिकों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। डोभाल ने बड़कोट को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित नगर बनाने का लक्ष्य बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें