फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मतदाता पुनरीक्षण को मिली रफ्तार, 20 बूथों पर शत-प्रतिशत हुआ काम

Sat, 20 Jun 2026 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्तरकाशी जिले में मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 20 मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य लगातार अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने समीक्षा बैठक में सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन की प्रगति पर नजर रखने को कहा है। गंगोत्री विधानसभा के सुनगर, बग्याल गांव, साडग, खरवां चांदपुर, बगसारी और बागी गांव के मतदान केंद्रों ने शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा किया है।
वहीं यमुनोत्री विधानसभा के मालना, धरासू, नेरी, कोटधार बादसी, पिंडकी मदेश, नारायणपुरी और पूजारगांव और पुरोला विधानसभा के सौंदाड़ी, कामरा, मोल्टाडी, पितलासू, तेड़ा, धारी वल्ली और मटियाली मतदान केंद्रों ने भी यह उपलब्धि हासिल की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का डिजिटाइजेशन चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें