फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का सहयोग कर रहीं स्वयं सेवी संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग में जनपद की विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं भी लगातार सहयोग कर रही हैं। इसी क्रम में महिला विकास समिति लक्षेश्वर, उत्तरकाशी की सदस्यों ने जिला प्रशासन को घर में तैयार मास्क व फिनायल भेंट किया है।
विज्ञापन

सोमवार को समिति की चंद्री चौहान, मधु चौहान, किरण राणा ने प्रशासन को एक हजार मास्क व फिनायल और डीएम राहत कोष में 7100 रुपये की धनराशि दी। उधर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक प्रमोद कुमार व ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर जगत सिंह राणा ने बताया कि संस्थान की ओर से ग्रामीणों को मास्क भेंट किया गया है। सुनीता राणा, मीना राणा, सरस्वती नौटियाल, अनीता नौटियाल, विमला पंवार सहित 30 से अधिक महिलाएं मास्क बना रही हैं। इधर लदाड़ी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सच्चिदानंद भट्ट ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में 5100-5100 रुपये की सहायता राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें