फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: विज्ञान मॉडल में विशाल और निबंध में साक्षी ने बाजी मारी

Sun, 15 Nov 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं एवं नवाचारी परियोजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन
उत्तरकाशी। पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मातली में बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं नवाचारी परियोजनाओं की प्रदर्शनी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और गणित के मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान मॉडल में विशाल और निबंध में साक्षी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणामों में विज्ञान मॉडल एवं प्रदर्शनी में विशाल ने प्रथम, आजाद ने द्वितीय और नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, गौरी द्वितीय और सरस्वती तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम, संजना द्वितीय और जीविका तृतीय रहीं। योग प्रतियोगिता में आकाश, विशाल, लविश, माधव और नीरज की टीम विजेता रही, जबकि सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में हिमांशु की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गणित प्रतियोगिता में अश्मित, आस्था, अनुष्का, प्रियांशी, काजल और अभिषेक ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान निबंध, पोस्टर, विज्ञान मॉडल, सामाजिक विज्ञान मॉडल और योग प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य संदीप भट्ट ने विद्यार्थियों के नवाचारी प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष दिनेश लाल, एसएमसी अध्यक्ष जलम दास, पीएलवी विपिन नौटियाल, राम लाल, प्लान इंडिया के सहयोगी विपिन जोशी, प्रेमा राणा, शाकम्बरी देवी, कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार टम्टा, डॉ. अनिल प्रसाद नौटियाल, प्रकाश विद्वान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें