फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ग्रामीणों ने रुकवाया नोरी-गडोली मोटरमार्ग का डामरीकरण कार्य

Fri, 21 Nov 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। नोरी-गड़ोली मोटर मार्ग पर देर रात किए जा रहे डामरीकरण को ग्रामीणों ने मानकों के विपरीत बताते हुए रोक दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर जून माह में भी डामरीकरण हुआ था जो पांच महीनों के भीतर ही उखड़ गया। अब बिना तकनीकी मानकों का पालन किए फिर से डमारीकरण शुरू कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था मिट्टी हटाए बिना ही सीधे डामर बिछा रही थी। न तो कंप्रेशर चलाया गया और न ही तारकोल की मात्रा मानकों के अनुसार उपयोग की गई।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड में डामरीकरण तकनीकी रूप से उपयुक्त नहीं है। गांव के मंगलेश नौटियाल और राहुल सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात किए गए ताजा डामरीकरण की परत भी सुबह होते ही उखड़ने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काम को रुकवा दिया। उन्होंने मामले की जांच की मांग उठाई है। उधर, पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता अंकुर पाल ने बताया कि नोरी–कुमोला मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य दिन में मानकों के अनुरूप चल रहा था जो थोड़ी देर तक चला।

इसी दौरान ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए काम को रुकवा दिया। अधिकारी ने आश्वस्त किया कि डामरीकरण कार्य नियमानुसार ही किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें