फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जन सेवा शिविर में ग्रामीणों ने उठाईं बाढ़ सुरक्षा

Mon, 20 Jul 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, खस्ताहाल सड़क और नेटवर्क की समस्याएं से भी हैं लोग परेशान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सेवा, सुशासन, समर्पण के तहत सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड मोरी के राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची में जन सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। ग्रामीणों ने टिकोची में बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने, राजस्व उपनिरीक्षक चौकी टिकोची खोलने और आराकोट–चिवां मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग उठाई।
ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 16 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने क्षेत्र में नेटवर्क सुविधा दुरुस्त करने, बरनाली–झोटाड़ी मोटर मार्ग के अधोमानक निर्माण कार्य की जांच कराने, सिंचाई गूल निर्माण और ग्राम आराकोट मध्य नकोट में आंगनबाड़ी भवन निर्माण सहित अन्य समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 17 और आयुष विभाग ने 21 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। बाल विकास विभाग ने 17 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी, जबकि पशुपालन विभाग ने 10 लोगों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। राजस्व विभाग ने 9 प्रमाण पत्र बनाए। कृषि विभाग ने 12 लोगों को कृषि उपकरण वितरित किए और 26 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें