फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड डुंडा की ग्राम पंचायत ओल्या के बल्ला गांव निवासियों ने सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि वह 18 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। ग्रामीणों ने अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम पंचायत ओल्या के बल्ला गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर रेणुका देवी मंदिर परिसर में धरना दिया। बल्ला के ग्रामीण सैंणी-जखारी- बल्ला मोटर मार्ग को बल्ला गांव तक जोड़ने की मांग कर रहे हैं। बल्ला के ग्रामीणों का कहना है कि आज भी उन्हें सड़क मार्ग तक आने के लिए करीब छह किमी का पैदल सफर करना पड़ता है। गांव की आबादी करीब 300 हैं।
प्रधान दीपेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण वर्ष 2002 से गांव के लिए सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत रेणुका देवी मेले में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने मंदिर परिसर से गांव के लिए सड़क निर्माण की घोषणा की थी। प्रधान ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए सर्वे कार्य भी हुआ है, लेकिन आगे की कार्रवाई आजतक नहीं हुई। आज भी किसी व्यक्ति के गंभीर बीमार होने पर डंडी कंडी के सहारे सड़क तक लाना पड़ता है। ग्रामीण हीरामणि ने बताया कि उनके गांव में नकदी फसलें भारी मात्रा में होती हैं, लेकिन सड़क न होने के कारण वह इन्हें बाजार तक नहीं ले जा पाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग के लिए उन्होंने बीते 24 अगस्त को सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया था, जिस पर प्रशासन ने उन्हें 15 दिन का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरना देने वालों में राजेश सिलवाल, गिरीश भट्ट, प्रवीन, राकेश, महाबीर प्रसाद, जयप्रकाश, कामदेव, गंगाराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें