फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया गंगोत्री हाईवे जाम

Sat, 18 Mar 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों को समझाते हुए प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ब्रह्मखाल क्षेत्र स्यालना में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई माली की मौत का खुलासा नहीं होने के विरोध में परिजन समेत स्थानीय लोगों ने धरासू बैंड के समीप गंगोत्री हाईवे पर चक्काजाम कर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दो घंटे तक हाईवे को चक्काजाम रखा, जिससे मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया। चक्काजाम की खबर पर प्रशासन की ओर से एसडीएम डुंडा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को 15 दिन के भीतर मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मृतक के परिजन समेत स्थानीय लोग बड़ी संख्या में धरासू बैंड पहुंचे और साढ़े दस बजे गंगोत्री हाईवे पर चक्काजाम किया। लोगों का गुस्सा देखते हुए एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को 15 दिन के भीतर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण मान गए।

ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगाया। साढ़े 12 बजे हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। इसके चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर दर्जनों वाहन जाम में फंस गए, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि नगल निवासी माली विनोद सिलवाल की स्यालना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर हत्या आरोपियों को पकड़ने की मांग की है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में रोष है।

फिलहाल प्रशासन ने परिजनों को 15 दिन का समय देकर मामले की जांच को एसआईटी का गठन किया है। चक्काजाम करने वालों में मृतक के चाचा राममूर्ति सिलवाल, भाई राजेेश सिलवाल, मनोज सहित कई ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें