फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जखोल, जोंकाणी और गोरशाली गांव के ग्रामीणों ने दिया धरना

Wed, 08 Jul 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी में विकास संघर्ष समिति की ओर से तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। वहीं, जखोल, जोंकाणी और गोरशाली गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि बीते मंगलवार को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में केवल आश्वासन मिला, लेकिन मांगों के समाधान को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। कहा कि उनका उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक विरोध नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की प्राप्ति है।
बुधवार को भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विजय बहादुर सिंह रावत ने भी धरने में शामिल होकर समिति की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान जखोल की प्रधान साधना राणा, गोरशाली के प्रधान उपेंद्र सिंह रावत, विपिन राणा, विवेक नौटियाल, यजवेंद्र रावत, संदीप रावत, केशव नौटियाल, राघवानंद नौटियाल, प्रीतम रावत, रमेश नेगी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विजय बहादुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें