फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पानी के भारी भरकम बिल आने से ग्रामीण परेशान

Fri, 31 Jul 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विभाग और पूर्व प्रधान पर लगाया गुमराह करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के नगुण पट्टी के कौड़ गांव के ग्रामीण पानी के ज्यादा बिल आने से परेशान हैं। उन्होंने विभाग और पूर्व ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए बिलों को माफ करने की मांग की है।
गांव के बलवीर सिंह, प्यार सिंह, महिपाल सिंह आदि ने बताया जब पानी के कनेक्शन लगाए जा रहे थे तो कई ग्रामीणों ने कनेक्शन लेने से इन्कार कर दिया था। तब जल निगम चंबा के कर्मचारियों और पूर्व ग्राम प्रधान ने कनेक्शन फ्री देने की बात कही थी लेकिन अब विभाग पानी के भारी बिल भेज रहा है। ग्रामीणों को एक हजार से लेकर 15 सौ रुपये तक के बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सबल सिंह रावत ने कहा कि गांव में कई ऐसे घर हैं जहां दो कनेक्शन के बजाय एक ही कनेक्शन दिया जाना था लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने दो-दो कनेक्शन लगाए हैं। विभाग दोनों कनेक्शनों के बिल थमा रहा है। ग्रामीण विभाग से बिलों को माफ करने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन उनकी मांग पर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अवर अभियंता राजवीर राण का कहना कि 14 किलोमीटर लंबी पेयजल योजना पर करीब 2 करोड़ खर्च हुए हैं। मरम्मत आदि के लिए चौकीदार और प्लंबर को रखा गया है। उनके वेतन और मरम्मत का पैसा ग्रामीणों को देना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें