फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अस्पताल का जीओ जारी करने के लिए ग्रामीणों का धरना जारी

Sat, 07 Dec 2024 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। उप जिला चिकित्सालय का शासनादेश जारी करने समेत 27 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की ओर से उनकी सुध नहीं लिए जाने पर रोष जताया। कहा कि शीघ्र उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो 11 दिसंबर को वे प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ट के पूर्व जिला महामंत्री प्रकाश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गत बृहस्पतिवार को तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन शुरू किया था। धरने में सुकडाला, सुराणु की सेरी, श्रीकोट, छाड़ा, तेगड़ा आदि के ग्रामीण पुरोला में बाईपास सड़क निर्माण, उपजिला चिकित्सालय का शासनादेश जारी करने,अस्पताल में ब्लड बैंक सहित मूलभूत सुविधाओं को स्थापित करने, सुकडाला सुराणु की सेरी मोटर मार्ग निर्माण, घुंडाडा-श्रीकोट मोटर मार्ग डामरीकरण आदि सहित 27 सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग कर रहे हैं।
शनिवार को श्रीकोट, तेगड़ा, डेरिका व सुराणु की सेरी के ग्रामीण प्रकाश कुमार के साथ धरने पर बैठे। धरना देने वालों में धीरपाल सरियाल, घनश्याम खत्री, सुंदरलाल, गुणानंद, राकेश सेमवाल, पूर्णा देवी, प्रवीण कुड़ियाल, राधा, ओमप्रकाश, रमेश आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें