फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

Mon, 01 Jun 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्सी गंगा घाटी के नौगांव में हुई घटना, दहशत का माहौल
विज्ञापन

उत्तरकाशी। अस्सी गंगा घाटी के नौगांव में सोमवार सुबह एक ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
नौगांव निवासी 57 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र जीत सिंह रावत सुबह अपनी गोशाला से घर को लौट रहे थे। इसी दौरान मोराई नामे तोक में अचानक वहां छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल जयवीर सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। ग्राम प्रधान स्वाति ने बताया कि जयवीर सुबह गोशाला से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि भालू ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि भालू के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं पूर्व बीडीसी सदस्य राकेश रावत ने वन विभाग से जल्द ही भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घाटी में हर साल भालुओं के हमले बढ़ते जा रहे हैं। पहले सर्दियों में भालू के हमले सुनाई देते थे लेकिन अब ग्रीष्मकाल में भी भालू के हमले होना चिंतनीय विषय है। विभाग और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें