फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भुगतान विवाद में ग्रामीण ने नाली बंद की

Wed, 27 May 2026 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित वार्ड नंबर 7 में बड़ेथी राजराजेश्वरी मंदिर के पास जाम पड़ी नाली लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। नाली बंद होने से होटलों और घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। मंदिर परिसर के आसपास फैली गंदगी और बदबू से स्थानीय लोगों के साथ चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनसाराम का आरोप है कि बीआरओ ने नाली निर्माण के लिए उनकी जमीन का उपयोग किया लेकिन आज तक मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया। इतना ही नहीं, मकान मरम्मत के नाम पर तैयार बिल का भुगतान भी लंबित है। भुगतान न मिलने से नाराज मनसा राम ने विरोधस्वरूप नाली में मिट्टी डाल दी जिससे पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रा सीजन में हजारों श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरते हैं लेकिन विभाग समस्या समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रही। भाजपा नेता गोपाल रावत ने बीआरओ से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि मनसा राम का लंबित भुगतान जल्द किया जाए और नाली से मिट्टी हटाकर स्थायी समाधान के लिए पक्की नाली बनाई जाए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें