फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ढोल-दमाऊं के साथ प्रधानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में फूटा गुस्सा
विज्ञापन

विभिन्न मांगों का जल्द निस्तारण नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
उत्तरकाशी। वीबी जी रामजी के तहत लागू ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में मंगलवार को जिलेभर के ग्राम प्रधानों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ढोल-दमाऊं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों का जल्द निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान रैली में शामिल हुए। प्रधानों का कहना है कि वे लंबे समय से वीबी जी रामजी के तहत ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण कई स्थानों पर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो पाती। इससे प्रधानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से ऑफलाइन हाजिरी की व्यवस्था करने की मांग की। प्रधानों ने गांवों में विधायक निधि, सांसद निधि और जिला योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों में ग्राम प्रधानों की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि विभिन्न निधियों से गांवों में विकास कार्य कराए जाते हैं लेकिन कई बार ग्राम प्रधानों को कार्यों की जानकारी तक नहीं मिलती।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस मौके पर अजीतपाल, पुष्पा भट्ट, कविता मेहर, विजय लक्ष्मी भट्ट, शैलेंद्री देवी, विनोद भट्ट, रेखा भट्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें