फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की नौगांव इकाई में विजेंद्र बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की नौगांव शाखा में विजेंद्र लाल विश्वकर्मा अध्यक्ष चुने गए। 12 साल बाद नौगांव में मतदान के माध्यम से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को नौगांव में प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक विजेंद्र पंवार एवं प्रकाश रावत की निगरानी में 316 शिक्षकों ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम को मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी प्रमिला नैथानी ने परिणामों की घोषणा की।
अध्यक्ष पद पर विजेंद्र लाल विश्वकर्मा ने चरन रावत को हराया। मंत्री पद पर जयदेव चौहान ने प्रताप राणा को व कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश सेमवाल ने जोगी लाल को पराजित किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष जनक सिंह राणा, जिलाध्यक्ष उदय बिष्ट, जयदेव राणा, डबल सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें