फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़गौरव नेगी दा के नाम रहा वसंतोत्सव मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से आयोजित रवाईं वसंतोत्सव विकास मेले का तीसरा दिन सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रहा। उन्होंने अपने सांस्कृतिक दल के साथ कई गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक देर तक झूमते रहे। मेले में रेशमा शाह आदि कई अन्य लोक कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में आयोजित वसंतोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रमों का यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले थौले ही हमारी गढ़वाली संस्कृति के ध्वजवाहक हैं। इसलिए सभी को ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। इसके बाद मेले में सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने ‘देवतों मा देवतुल्य त्रिजुगी नारायण’ की स्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने ‘जय बदरी केदारनाथ, गंगोत्री जय जय यमुनोत्री जय जय’, ‘सुल्पा की साज, द्वि बचन बाजो लैदे मुल्की रिवाज’, ‘गीत लाण तांदी बल गीत लाण तांदी’ आदि कई गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके गीत सुनकर मेला परिसर में उमड़ा सैलाब झूम उठा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, रेशमा शाह आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़कोट की नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, नौगांव नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, पुरोला की ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंदरिया लाल, जिला पंचायत सदस्य दलबीर चंद, बलदेव असवाल, राजेंद्र गैरोला, उपेंद्र असवाल, जगमोहन नौडियाल, राजेंद्र शर्मा, जगमोहन पंवार, रामचंद्र पंवार, लोकेंद्र रावत, राजपाल पंवार और दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें