फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी : स्वच्छता की जंग में राजनीतिक दल भी कूदे

Mon, 22 Dec 2025 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ रावत के धरने को कांग्रेस और हिंदू संगठनों का समर्थन
विज्ञापन

तांबाखाणी सुरंग के बाहर से कचरा डंपिंग जोन हटाने के लिए चार दिन से आंदोलित हैं लोग
उत्तरकाशी। तांबाखाणी सुरंग के बाहर से कचरा डंपिंग जोन हटाने और शहर की स्वच्छता की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ रावत का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। रावत के धरने को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया। अब रावत की इस लड़ाई में कांग्रेस भी उतर गई है। कांग्रेसियों ने पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जनपद मुख्यालय से कूड़ा निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर की स्वच्छता, तांबाखाणी सुरंग के बाहर कचरा डंपिंग जोन हटाने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ रावत का धरना जारी है। गोपीनाथ ने कहा कि नगर पालिका सुरंग के बाहर से कचरा हटाने के नाम पर लाखों रुपये खर्च चुकी है लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन

वहीं, गत रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत व सेवा दल के संयोजक कमल सिंह रावत ने धरना स्थल पर पहुंचकर गोपीनाथ रावत के धरने को समर्थन दिया। साथ ही पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार को शिव सेना, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पहुंचकर धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर गोपाल रमोला, सिद्धार्थ राणा, विकास बिजल्वाण, शिवभ भंडारी, सुमित बधानी, अजय प्रकाश बडोला, भानू प्रताप, राम गोविंद, अक्षय पंवार, अनुज रावत, बिहारी लाल, अमित कुमार, मुनेंद्र रावत, कुलवीर राणा, सोबन सिंह, शिव दयाल राणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें