फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Fire: मोरी के सावणी गांव में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की जलकर मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव

Mon, 27 Jan 2025 10:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी

सार

बता दें कि करीब एक वर्ष पूर्व भी सावणी गांव में हुए अग्निकांड में करीब 10 लोग लकड़ी के मकानों में आग लगने के कारण बेघर हो गए थे।
विज्ञापन
demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के सावणी गांव के कई घरों में रात आग लग गई। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन सहित पुलिस, एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन


वहीं, इस अग्निकांड में रात में लापता बुजुर्ग महिला का शव सुबह मिला। एसडीआरएफ ने राहत बचाव कार्य के दौरान जले हुए मकान के मलबे के नीचे से शव को बाहर निकाला। मृतक महिला की पहचान ब्रह्मा देवी(75) पत्नी नेगी सिंह के रूप में हुई है।

घटना रात को करीब दस बजे हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आगलगने की सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाई गई है।  
विज्ञापन


Roorkee : पूर्व विधायक चैंपियन ने खानपुर MLA कार्यालय में की तोड़फोड़ और फायरिंग, समर्थकों के साथ गिरफ्तार

सावणी गांव में मौके पर मौजूद ग्रामीण ने बताया कि करीब 15 भवन जलकर राख हो गये हैं। आग पर सुबह तक काबू पाया गया।  प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस,  फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की  टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार  मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


सीएम ने दिए पुनर्वास के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से  प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें