फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तरकाशी पुरस्कृत

Tue, 27 Jan 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोक भवन देहरादून में दिया गया सम्मान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बीते रविवार को लोक भवन देहरादून में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिलाधिकारी को प्रमाणपत्र और स्मृतिचिह्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंच पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे एवं जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल उपस्थित रहे। इस दौरान राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को मतदाता शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने निर्वाचन गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूर्व-पुनरावलोकन कार्य में उत्तरकाशी जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड मिला है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें