फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी : चार और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संदिग्ध चार लोगों को जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, जबकि 11 लोग अस्पताल के क्वारंटीन और 3778 लोग होम क्वारंटीन में हैं। इन सभी लोगों की निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं चिन्यालीसौड़ में दो की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच बाहरी क्षेत्रों से अनुमति के साथ स्थानीय लोगों के घर वापसी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 247 लोग उत्तरकाशी पहुंचे। स्क्रीनिंग में इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले फिर भी ऐहतियातन इन सभी को 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। अब तक जिले में बाहरी क्षेत्रों से लौटे 3857 लोगों की स्क्रीनिंग कर इनमें से 3778 लोगों को उनके घरों में ही होम क्वारंटीन में रखा गया है। एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से इनकी निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है।
चिन्यालीसौड़ ब्लाक के बल्डोगी एवं इंद्रा टिपरी गांव में बीते दिनों क्रमश: पुणे महाराष्ट्र और गुड़गांव हरियाणा से लौटे दो युवकों को खांसी, जुकाम, बुखार व छाती में दर्द की शिकायत होने पर सीएचसी चिन्यालीसौड़ के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों युवकों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सीएमओ डा. डीपी जोशी ने बताया कि जिला अस्पताल में अब कुल चार संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। तीनों के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें