फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस प्लस में नजर आएगा उत्तरकाशी का लोकेंद्र

Sat, 25 Jun 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
डांस के क्षेत्र में नाम कमा रहा उत्तरकाशी का लोकेंद्र पाल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ज्ञानसू निवासी लोकेंद्र पाल जल्द ही स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले डांस प्लस शो में अपनी प्रतिभा बिखेरता नजर आएगा। बीते साल उसने कलर्स चैनल के इंडिया गॉट टैलेंट में अपनी नृत्य क्षमता का प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया था। लोकेंद्र की पपेट स्टाइल डांस शैली को नृत्य के जानकार खूब सराह रहे हैं।
विज्ञापन


बीते कलर्स चैनल के रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट में लोकेंद्र aने अपने पपेट स्टाइल डांस से अलग छाप छोड़ी थी। तब वह प्री-फाइनल मुकाबले तक पहुंचा था। अपनी नृत्य क्षमता के बूते पर अब लोकेंद्र को डांस प्लस शो के लिए चयनित किया गया है। यह शो दो जुलाई से प्रसारित होगा। ऑडिशन के दौरान निर्णायक नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा ने लोकेंद्र के पपेट स्टाइल डांस की खूब सराहना की।

बता दें कि लोकेंद्र ने देहरादून से मैकेनिकल में इंजीनियरिंग की है। डांस का शौक और एक अलग स्टाइल ने उसे रियलिटी शो में खासी लोकप्रियता दिलाई है। स्थानीय लोगों को अब नए शो में लोकेंद्र की डांस पर्फोमेंस का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें