फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: चारधाम के प्रति अटूट आस्था ने उम्र को दी मात

Tue, 12 May 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम की पैदल यात्रा पर निकले मध्यप्रदेश के चचरे भाई उधम सिंह व दिवान सिंह।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के 60-70 वर्षीय दो भाई पैदल ही निकल पड़े यात्रा पर
विज्ञापन

ऋषिकेश से शुरू की पैदल यात्रा, प्रतिदिन चल रहे 35 किमी

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान जहां हजारों श्रद्धालु विभिन्न साधनों से धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं वहीं ऋषिकेश से पैदल यात्रा पर निकले मध्य प्रदेश के दो चचेरे भाइयों की श्रद्धा और संकल्प लोगों के लिए प्ररेणा का केंद्र बने हैं। दोनों भाई यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के उद्देश्य से कठिन पैदल यात्रा कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के गुना जिला के 60 वर्षीय उधम सिंह और 70 वर्षीय दिवान सिंह दोनों चचेरे भाई हैं। उन्होंने बताया कि वह मध्यप्रदेश से ऋषिकेश तक वाहन से पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हिमालय के चारधाम में पैदल यात्रा करने का संकल्प लिया। कहा कि उनका उद्देश्य केवल धार्मिक यात्रा करना ही नहीं बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देना भी है। उनका कहना है कि भगवान के प्रति अटूट आस्था और विश्वास ही उन्हें कठिन रास्तों और बदलते मौसम में आगे बढ़ने की शक्ति दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान दोनों भाई प्रतिदिन करीब 35 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। रास्ते में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उनका स्वागत कर रहे हैं। साथ ही उनके हौसले की सराहना कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। दोनों भाइयों ने कहा कि यात्रा के माध्यम से वे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उनका मानना है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना हर श्रद्धालु की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें