उत्तरकाशी से लौटते समय हर्षिल में केंद्रीय राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करते हर्षिल के उपप?
- फोटो : UTTER KASHI
केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू नेलांग वैली का दो दिवसीय दौरा कर शुक्रवार को लौटे गए। उन्होंने रात्रि विश्राम आईटीबीपी की कोपांग पोस्ट में किया। लौटते हुए हर्षिल हेलीपेड पर स्थानीय लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करने के साथ ही क्षेत्र की मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
बीते बृहस्पतिवार को नेलांग वैली के दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत-चीन सीमा स्थित अग्रिम चौकियों का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को उन्होंने आईटीबीपी की कोपांग पोस्ट में रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार को वे कोपांग से हर्षिल पहुंचे। यहां हर्षिल के उपप्रधान माधवेंद्र रावत ने उन्हें हिम तेंदुए की पेंटिंग और बुढेरा क्राफ्ट स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट किया। साथ ही उन्होंने ग्राम सभा की ओर से केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर हर्षिल में हाई एल्टीट्यूट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनवाने, जाढ़ूंग गांव को इनर लाइन की बंदिश से मुक्त कराने व झाला स्थित वीर सिंह के प्राचीन भवन को हैरिटेज हाउस के तौर पर संरक्षित करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री हर्षिल के नैसर्गिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए। इस मौके पर एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार समेत आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने यहां से हेलीकॉप्टर से टिहरी प्रस्थान किया। संवाद