फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सड़कों पर बेरोजगार युवाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Sep 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी

सार

उत्तराखंड के बड़कोट में बेरोजगार युवाओं ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच और स्नातक स्तरीय परीक्षा दोबारा कराने की मांग पर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग पर अड़े
विज्ञापन

बड़कोट। पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग और स्नातक स्तरीय परीक्षा वाले इस पेपर को दोबारा करवाने की मांग को लेकर बेरोजगार संघ के बैनर तले नगर में युवाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। वहीं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने अगर इसकी उच्च स्तरीय जांच नहीं की जाती है तो आंदोलन आगे उग्र होगा।
उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर देहरादून में आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं के समर्थन में को बड़कोट क्षेत्र के बेरोजगार युवा रामलीला मैदान में एकत्रित। वहां से उन्होंने पूरे नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होते हुए तहसील परिसर पहुंचा जहां युवा बेरोजगार प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर बरसे। इस मौके पर बेरोजगार युवाओं में शामिल महावीर पंवार माही ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी पेपर लीक हुआ है जो बेरोजगार युवाओं से साथ बड़ा धोखा किया जा रहा है। प्रदेश के दूर दूर क्षेत्रों से परीक्षा की तैयारी के लिए युवा बेरोजगार शहरों में बड़ी मुश्किल से तैयारी करने जाते हैं लेकिन परीक्षा के दौरान इस तरह पेपर लीक होने से युवाओं का मनोबल टूटता जा रहा है तथा उनके परिजनों के हाथ भी निराशा ही हाथ लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें