फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि विश्राम के लिए उत्तरकाशी पहुंची उमा भारती

Tue, 04 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी ।
विज्ञापन
उमा भारती
विज्ञापन
मुखबा गांव के आगे जांगला रोड पर चार दिन तक चंडी देवी मंदिर में साधना के बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गई हैं। यहां  सेना की ओर से लगाए गए टेंट में चार दिन तक उमा भारती ने गंगा की पूजा-अर्चना और साधना की।
विज्ञापन


देवी मंदिर में मुखबा के तीर्थ पुरोहित द्वारा नवरात्र की पूजा-अर्चना और पूर्णाहुति में शामिल होकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ भंडारे में प्रसाद तथा भोजन ग्रहण किया। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार दोपहर हर्शिल पहुंचकर सबसे पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की।

यहां से वन विभाग के विश्राम गृह में उमा ने आधे घंटे नमामि गंगे से जुड़े विभाग तथा जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए रवाना हो गईं। नवरात्र की पूजा में व्यस्तता के कारण मंगलवार को उमा भारती से स्थानीय लोग मुलाकात नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें