फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने पहाड़ को लूटकर विकास से दूर किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में गंगोत्री में उक्रांद का परचम लहराएगा।
विज्ञापन

शनिवार को उक्रांद के जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल की अध्यक्षता में डुंडा ब्लॉक के सैणी में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पंवार ने कहा कि उत्तराखंड के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला उक्रांद का उद्देश्य राज्य का विकास है। वहीं राष्ट्रीय पार्टियां पहाड़ विरोधी है। जिले के प्रभारी केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने में विफल रही है। राज्य में पलायन तेजी से बढ़ा है। पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय सचिव विष्णुपाल रावत ने कहा कि पार्टी जिले में विद्युत परियोजनाओं को पूूरा करने के लिए पूरा संघर्ष करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता भगवती प्रसाद बहुगुणा, ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल बिष्ट, भगवती बहुगुणा, कृष्णानंद बडोनी, सुशील नौटियाल, जेठूलाल भारती, आशीष, संजय, आशुतोष भट्ट, अनुज प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें