फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने लगाया प्रवासियों की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर प्रवासियों की अनदेखी का आरोप लगाया। बैठक में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने नगर के व्यापारी पदम सिंह धवन के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बुधवार को उक्रांद के जिला संरक्षक विष्णुपाल रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा कि कोरोना महामारी के चलते नौकरी एवं काम कारोबार छोड़कर घर लौटे प्रवासियों के लिए सरकार ने घोषणाएं तो कीं, लेकिन धरातल पर इनका पालन नहीं हो रहा है। ऋण योजनाओं के लिए आवेदन करने पर बैंक उन्हें चक्कर कटवा रहे हैं, जिससे बेरोजगार हुए प्रवासियों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इस मौके पर उक्रांद जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल, कृष्णानंद बडोनी, जसपाल बिष्ट, ओमप्रकाश मिश्रा, पवन सेमवाल, रविंद्र सेमवाल, संदीप सेमवाल, रजत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें