फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यूकेडी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर जानी समस्याएं

Sun, 05 Apr 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द मिलेंगे जिला प्रशासन से
विज्ञापन


पुरोला। उत्तराखंड क्रांति दल की जनसंवाद यात्रा रवांई घाटी के पुरोला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जल्द ही जिला प्रशासन से मुलाकात करेंगे।
संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यूकेडी का जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को जनसंवाद यात्रा के दौरान केंद्रीय प्रवक्ता जबर सिंह पावेल, आशीष नेगी समेत पूरी टीम ने नगर पालिका क्षेत्र, मुख्य बाजार पुरोला और विभिन्न गांवों में लोगों से व्यापक संपर्क किया। इसके बाद टीम गुंदियाट गांव पहुंची। वहां उन्होंने महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के साथ बैठक कर प्रदेश और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवांई घाटी की दो दिवसीय इस जनसंवाद यात्रा के पुरोला क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता जबर सिंह पावेल ने विधानसभा पुरोला क्षेत्र में बदहाल सड़कों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त जताई। उन्होंने बताया कि जनसंवाद यात्रा पुरोला के बाद मोरी क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के अरुण नौटियाल, विधानसभा प्रभारी विकास डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें