कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की सभा में पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के क्षेत्रीय मुद्दों, दल की विचारधारा और कोटद्वार क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। आयोजकों ने दावा किया कि क्षेत्र में यूकेडी के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पितृशरण जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में सीमा बिष्ट, विनीता रावत, यूकेडी के केंद्रीय प्रचार सचिव रविंद्र सौंद समेत कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कोटद्वार की लंबे समय से लंबित समस्याओं और सुविधाओं के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। सभा में उम्मेद भंडारी, देवेंद्र रावत, गणेश रावत, गोवर्धन काला, राजेश बुडाकोटी, शिवचरण सौंद, कृपाल गुसाईं, पुष्पा मेहरा, कल्पना और राधा आदि मौजूद रहे। संवाद