फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मानसून में बिजली उत्पादन और परियोजनाओं की सुरक्षा को लेकर यूजेवीएनएल अलर्ट

Sun, 12 Jul 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार हो रही बारिश से भागीरथी में बढ़ गई है सिल्ट
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक ने निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की
चिन्यालीसौड़। जनपद में लगातार हो रही बारिश और भागीरथी नदी में बढ़ी सिल्ट (गाद) के बीच यूजेवीएन लिमिटेड ने अपनी जलविद्युत परियोजनाओं की सुरक्षा और निर्बाध बिजली उत्पादन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने रविवार को मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना-प्रथम एवं द्वितीय का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक ने साफ निर्देश दिए कि मानसून के दौरान सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बांधों, विद्युत गृहों और अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों का संचालन निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप किया जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि मशीनों और उपकरणों का संचालन सुरक्षित परिचालन सीमा के भीतर करते हुए उपलब्ध जल का वैज्ञानिक एवं दक्षतापूर्वक उपयोग कर अधिकतम विद्युत उत्पादन सुनिश्चित किया जाए। एमडी ने भूस्खलन, अतिवृष्टि, फ्लैश फ्लड और अन्य संभावित जोखिमों को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे निगरानी, अर्ली वार्निंग सिस्टम, ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन और रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अजय कुमार ने कहा कि यूजेवीएनएल की सर्वोच्च प्राथमिकता जलविद्युत परियोजनाओं का सुरक्षित, विश्वसनीय और निर्बाध संचालन सुनिश्चित करते हुए प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से मानसून के दौरान अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें