जिले में समानता द्वारा समरसता थीम पर आधारित है प्रथम यूसीसी दिवस
उत्तरकाशी। जिले में समानता द्वारा समरसता थीम पर आधारित प्रथम यूसीसी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक, नगरपालिका वार्ड और ग्राम स्तर पर प्रथम यूसीसी दिवस पर कार्यक्रम हुए।
मंगलवार को जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में प्रथम यूसीसी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी की व्यक्तिगत धार्मिक मान्यताओं में हस्तक्षेप नहीं करती बल्कि यह नागरिक अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करती है।
यूसीसी के संबंध में क्विज का आयोजन भी किया गया। लोकल कलाकारों ने यूसीसी संबंधित जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया। जिले में यूसीसी के कार्यान्वयन को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मिकों को भी सम्मानित किया गया। वहीं बड़कोट में एडीएम मुक्ता मिश्र के नेतृत्व में आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्थानीय जनता को यूसीसी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर दर्जाधारी प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, नगर पालिका अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ मनोज कोहली, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जय भारत सिंह, सीओ जनक पंवार, सीएमओ बीएस रावत, डीईओ शैलेन्द्र अमोली आदि थे।