फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो मंजिला मकान मय सामान जलकर हुआ राख, बेघर हुए चार परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। मोरी प्रखंड के बुटोत्रा गांव में आग लगने से एक दो मंजिला मकान जल गया, जिससे चार परिवार बेघर हो गए। इस दौरान पड़ोस की मकान की दो रसोई भी जल गई। आग लगने के कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। मोरी में फायर स्टेशन नहीं होने के कारण बड़कोट से समय पर दमकल वाहन गांव नहीं पहुंचने से नुकसान ज्यादा हुआ।
विज्ञापन

बुटोत्रा गांव में बुधवार सुबह करीब दस बजे एक दो मंजिला मकान में अचानक आग भड़क गई। अग्निकांड की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि मकान में घनश्याम पुत्र प्रताप सिंह, शिवदयाल पुत्र इंद्र सिंह, राकेश पुत्र बचन सिंह, जीवन सिंह पुत्र दलेब सिंह के परिवार थे। अग्निकांड की चपेट में आने से पड़ोस में नरेंद्र सिंह एवं त्रिलोक सिंह की रसोई भी जल गई। आग बिजली के शॉर्टसर्किट के कारण लगी। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल रावत ने कहा कि गांवों में हर साल आग लगने की घटना के बावजूद मोरी में फायर स्टेशन नहीं खोला जा सका है, जिससे समय पर आग नियंत्रित करने में दिक्कत आती है और नुकसान का दायरा बढ़ जाता है। उन्होंने प्रशासन से मोरी में शीघ्र फायर स्टेशन खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें