फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मकान में आग लगने से दो लोग झुलस गए

Mon, 27 Apr 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। तहसील डुंडा के तहत ग्राम सभा जुणगा के डांगडा तोक में बीते रविवार देर शाम एक मकान में आग लगने से दो लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी ब्रह्मखाल से पुलिस टीम, फायर सर्विस व एसडीआरएफ चिन्यालीसौड़ की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया गया लेकिन तब तक मकान जल चुका था।
विज्ञापन

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रात 11 बजे महेश सिंह भंडारी और अनिल सिंह भंडारी पुत्र शीशपाल सिंह भंडारी निवासी ग्राम जुणगा डांगडा तोक के मकान में अचानक आग लगी। अग्निकांड में मकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। साथ ही घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
घटना में सुमेर सिंह भंडारी पुत्र स्व. कृतम सिंह भंडारी व प्रमिला देवी पत्नी सोहन सिंह भंडारी झुलस गए जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें