वार्षिक परीक्षा निबटने के बाद छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से पाइनियर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए एसपी अनंत शंकर ताकवाले ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ ही बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा।
शिविर में हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान के विषय विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को पत्थरों पर पेंटिंग, धूपबत्ती, अगरबत्ती एवं मोमबत्ती बनाने, काष्ठ कला आदि के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य विजय रावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को और बढ़ावा दिया जाएगा।