फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ और खरादी में निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा

Wed, 28 May 2025 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट/चिन्यालीसौड़। भाजपा ने ग्रामीण मंडल चिन्यालीसौड़ और खरादी में कालिंदी मंडल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत की तीनों सेनाओं की वीरता पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। साथ ही तिरंगा शौर्य यात्रा निकालकर भारत की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ी संख्या में भाजपाई खरादी बाजार में तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, भाजपाई और ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। मंडल अध्यक्ष प्रवीन सिंह असवाल और महंत केश्व गिरी महाराज के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष प्रवीन असवाल ने कहा कि सेना के शौर्य के सम्मान में व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के समर्थन में ये तिरंगा यात्रा निकाली गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, विनोद राणा, कुलदीप रावत, जयप्रकाश रावत, प्रताप रावत आदि मौजूद रहे।
वहीं चिन्यालीसौड़ ग्रामीण मंडल ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। इस दौरान कारगिल शहीद दिनेश चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कोमल सिंह राणा, राम सिंह, उदयपाल परमार, पूनम रमोला, खिमानंद बिजल्वाण, प्यार सिंह राणा, महेश नेगी, कोमल चौहान, अनिल राणा, भगवती नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें