पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर छात्र संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को बड़ी संख्या में छात्र पीजी कालेज स्थित शौर्य पटल के समक्ष एकत्र हुए। यहां पुलवामा के शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
छात्रसंघ महामंत्री देवराज बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य चौहान, सौरव राणा, दीपक भट्ट, पीयूष बिष्ट, आशुतोष, नवीन, मनीष रावत ने शहीदों को याद किया। इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अभाविप के विभाग संयोजक ने युवाओं से राष्ट्रहित के लिए हमेशा तत्पर रहने की अपील की। इस मौके पर संगठन मंत्री दीपक रावत, सुभाष राणा, शिवम उप्पल, नितिन पयाल, सचिन बिष्ट, नवीन नेगी, जगदीप चौहान, मुकेश चौहान, अंकित पंवार, नितीश कुमार, विजयपाल राणा आदि मौजूद रहे।
गोपेश्वर। दो साल पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों और ऋषिगंगा की बाढ़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए गोपेश्वर में कैंडल मार्च निकाला गया। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के साथ स्थानीय लोगों ने रविवार शाम साढ़े छह बजे कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के जिला महासचिव सतीश कुमार, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, दिनेश चंद्र नेगी, डा. बृजमोहन रावत, आशीष रावत, राजेंद्र मैखुरी, विक्रम झिंक्वाण, विजय प्रसाद भट्ट, अजीत नेगी और अजय कुमार मौजूद रहे।
पौड़ी। जनपद के विभिन्न हिस्सों में कर्मचारियों ने पुलवामा के शहीदों व चमोली जिले में ऋषिगंगा में आई आपदा में जान गवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में जिला महासचिव भवान सिंह नेगी, प्रांतीय प्रेस सचिव डा. कमलेश कुमार मिश्रा, गढ़वाल मंडल संरक्षक मंडल जसपाल रावत ने शोक जताया। वहीं श्रीनगर जनपद अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में कैंडल मार्च भी निकाला गया।
एसएफआई ने किया जय जवान जय किसान कार्यक्रम
श्रीनगर। एसएफआई छात्र संगठन की ओर से आयोजित जय जवान जय किसान कार्यक्रम में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके नीलम बड़थ्वाल ने कहा कि एसएफआई की ओर से पूरे देश में जय जवान जय किसान कार्यक्रम आयोजित कर एकता और सद्भावना का संदेश दिया है। कार्यक्रम में हिमांशु चौहान, कमलेश नेगी, गोविंद, पूजा, सुमन, तनुजा, चंदा, एकांत, पंकज, प्रियंका, योगेश आदि मौजूद थे। संवाद