फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सोलर पंपिंग योजना बंद पड़ने से रोपाई का संकट

Fri, 26 Jun 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना डेढ़ सप्ताह बंद होने से आ रही है दिक्कत
विज्ञापन

तकनीकी खराबी का किसानों को भुगतना पड़ रहा है खामियाजा
नौगांव (उत्तरकाशी)। द्वारा सेरी में लघु सिंचाई विभाग की सोलर पंपिंग योजना डेढ़ सप्ताह से बंद पड़ी है। सिंचाई योजना पर पानी नहीं चलने से रोपाई के लिए नर्सरी से उखाड़ी गई धान की पौधें सूखने के कगार पर हैं। टमाटर की फसल को भी नुकसान हो रहा है। काश्तकारों का कहना है कि सोलर पंपिंग योजना में आई तकनीकी खराबी से पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है जिससे उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
सिंचाई के अभाव में उनकी धान की पौध और टमाटर की फसल सूख रही है। द्वारा सेरी में नौगांव, किम्मी और पिसाऊं गांव के काश्तकार बड़ी मात्रा में नगदी फसलों का उत्पादन करते हैं। यहां काश्तकारों को सिंचाई की सुविधा के लिए लघु सिंचाई विभाग की ओर से सोलर पंपिंग योजना लगाई गई है यमुना नदी से लिफ्ट हो रहा पानी पाइप के जरिये खेतों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश्तकार चैन सिंह, सोबत सिंह, फुलक सिंह, प्रताप सिंह, धनवीर, दर्शन लाल, विशाल आदि काश्तकारों का कहना है कि आज कल धान की रोपाई का मुख्य समय है। पम्पिंग योजना पर पानी न चलने की वजह से नर्सरी से रोपाई के लिए उखाड़ी गई धान की पौधे सूख कर खराब हो गई हैं। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश शर्मा का कहना है कि अभी देखरेख की जिम्मेदारी सोलर पंप लगाने वाली कंपनी के पास है। द्वारा सेरी वाला मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तकनीकी कमी को जल्द सही करने के लिए कंपनी को कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें