फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मनेरा बाईपास बंद होने से ज्ञानसू में बढ़ा यातायात का दबाव

Thu, 20 Aug 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरा बाईपास रोड पर भूस्खलन जोन सक्रिय होने के कारण आवाजाही बंद है। चुंगी बड़ेथी छोर से बाईपास मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इससे गंगोत्री हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

बाईपास बंद होने से भारी वाहन अब मुख्यालय होते हुए गंगोत्री हाईवे से गुजर रहे हैं। इस कारण ज्ञानसू कस्बे में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बृहस्पतिवार को ज्ञानसू में वाहनों का लंबा जाम लग गया। हाईवे पर बढ़े यातायात दबाव से वाहन काफी देर तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पैदल चलने वालों के लिए भी सड़क पर आवाजाही मुश्किल हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास मार्ग जल्द नहीं खुला तो समस्या और बढ़ेगी। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि भूस्खलन की समस्या पहले से थी पर समय रहते कदम नहीं उठाए गए। मार्ग कई दिनों से बंद है लेकिन इसे खोलने में तेजी नहीं दिखाई जा रही। लोगों ने विभाग से बाईपास मार्ग को सुरक्षित खोलने और भूस्खलन जोन का स्थायी उपचार कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें