फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से रातभर आवाजाही रही बंद

Sun, 21 Jun 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना चट्टी के निकट पहाड़ी से मलबा और भारी बोल्डर गिरने से हुई दिक्कत
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्याना चट्टी के निकट आधी रात को पहाड़ी से मलबा और भारी बोल्डर गिरने के कारण आवाजाही के लिए बाधित हो गया था। रातभर मार्ग आवाजाही के लिए बंद रहने के बाद सुबह घंटों बाद खुला। इस बीच यमुनोत्री की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान निर्माण एजेंसी की ओर से की जा रही अनियंत्रित कटिंग के कारण स्याना चट्टी क्षेत्र लगातार संवेदनशील बना हुआ है। पहाड़ी के असुरक्षित ढंग से काटे जाने के चलते हल्की बारिश या भूस्खलन की स्थिति में भी मलबा और पत्थर सड़क पर आ रहे हैं, जिससे आए दिन यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्याना चट्टी के पास यह समस्या अब नासूर बन चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। परिणामस्वरूप चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण मार्ग पर बार-बार मार्ग बंद होने से व्यवधान उत्पन्न हो रहा है और यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।
विज्ञापन

हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जा रही हैं और यात्रियों को घंटों मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग रखी। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर स्थायी सुरक्षा उपाय करने करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें