फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बदहाल सड़क पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा

Fri, 03 Jul 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

पुरोला। मोरी बैंड से राजकीय इंटर कॉलेज तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल ने सड़क की तत्काल मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की मांग रखी है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया तो व्यापारी और क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
व्यापार मंडल का कहना है कि मोरी बैंड से राजकीय इंटर कॉलेज तक का यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी सड़क पर करीब आधा दर्जन शिक्षण संस्थान संचालित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक आवागमन करते हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, वन विभाग और वन निगम सहित कई सरकारी कार्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित हैं जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार ने कहा कि महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क किनारे जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर बहता है और मार्ग नाले का रूप ले लेता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

उधर, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता सुभाष दौरियाल ने बताया कि सड़क किनारे प्रस्तावित नालियों के बीच पेयजल लाइन बिछी हुई है जिसके स्थानांतरण और समाधान के लिए प्राक्कलन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान चोक नालियों को तत्काल खुलवाया जाता है। साथ ही सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें