फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल की सैर को आए राजस्थान के पर्यटक हेलीकॉप्टर से लौटाए

Mon, 23 Mar 2020 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

दयारा बुग्याल की सैर के लिए आए जोधपुर राजस्थान के छह सदस्यीय पर्यटक दल को हेलीकॉप्टर से वापस भेजा गया। सीएचसी के चिकित्सक ने हेलीपैड पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

विज्ञापन


पांच दिन पहले जोधपुर राजस्थान से छह पर्यटक दयारा बुग्याल की सैर के लिए उत्तरकाशी पहुंचा था। दयारा से लौटने के बाद रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते यह पर्यटक उत्तरकाशी में ही फंस गए। इस बीच उन्होंने हेली सेवा की मांग की।

विज्ञापन

पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया

रविवार को चिन्यालीसौड़ स्थित हवाई अड्डे से इन पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया। इससे पूर्व सीएचसी चिन्यालीसौड़ के डा. प्रवेश रांगड़ ने इन पर्यटकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें यह पूरी तरह स्वस्थ पाए गए।

पालिका के ईओ एचएस रौतेला एवं सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान ने बताया कि नगर क्षेत्र में दस मशीनों से कीटनाशकों का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें