फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुल से गिरी कार में नई दिल्ली निवासी पर्यटक घायल

Sun, 15 Mar 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला में एक डंपर खलाड़ी के पास अनियंत्रित होकर खाई गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। शनिवार देर रात को हर्षिल से बगोरी जा रहे नई दिल्ली पर्यटक की कार पुल से नदी के किनारे जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर पुरोला में एक डंपर खलाड़ी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना में चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजन कुमार निवासी अंबेडकर कॉलोनी आयानगर पहाड़ी नई दिल्ली कार से हर्षिल से बगोरी की ओर जा रहे थे। हर्षिल बगोरी को जोड़ने वाले पहले पुल पर कार अनियंत्रित होकर पुल से नदी के किनारे जा गिरी। सूचना मिलने पर हर्षिल थाने से एसआई सुनील तोमर, कांस्टेबल राहुल, विशाल और होमगार्ड जवान अरुण मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी के किनारे गिरने के बाद पलटी कार से घायल को बाहर निकाला और उसके बाद उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राजन को सामान्य चोट आई है। दूसरी ओर, पुरोला क्षेत्र के खलाड़ी के पास शनिवार शाम एक डंपर सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार डंपर वाहन खलाड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। डंपर में केवल चालक ही सवार था। हादसे के दौरान चालक राजेंद्र सिंह (54) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम देवढुंग, तहसील पुरोला ने समय रहते वाहन से कूदकर जान बचा ली। डंपर नौगांव से ग्राम करड़ा की ओर रेत लेकर जा रहा था तभी रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें