पुरोला। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हुडोली में जिला शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई। 2047 के भारत की ऊर्जा आवश्यकता विषय पर आयोजित संगोष्ठी में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 12 बाल वैज्ञानिकों ने ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को लेकर अपने शोधपत्र व विचार प्रस्तुत किए।
संगोष्ठी का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली ने किया। संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राइंका धौंतरी के ईशांत, एमडीएस उत्तरकाशी के सक्षम थपलियाल और राइका गड़ोली की मनीषा का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए किया गया। इस मौके पर विज्ञान शिक्षक विजय राणा, जिला समन्वयक विनोद कुमार, सुबोध बिष्ट, बिक्रम रावत, अशोक चौहान, प्रधानाचार्य ललिता प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद