फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन में निकला तीन फुट लंबा मरा सांप

विज्ञापन
नौगांव उत्तरकाशी में पेयजल लाइन में मिला सांप। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
नौगांव(उत्तरकाशी)/गोपेश्वर। नौगांव नगर पंचायत के वार्ड-3 में पानी में दुर्गंध और कम पानी आने की कई दिन से शिकायत की जा रही थी। पेयजल कर्मचारियों ने जब मौके पर पहुंचकर लाइन की जांच की तो उसमें तीन फुट लंबा मरा हुआ सांप निकला। लोग जल संस्थान की लापरवाही पर बहुत नाराज हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, सुरेशा देवी, कौशल्या, पिंकी आदि नागरिकों ने कहा कि पेयजल लाइन में मरा सांप मिलना इस बात का सुबूत है कि विभाग टैंक और पेयजल लाइन की ठीक से साफ-सफाई नहीं कर रहा। उसकी वजह से उपभोक्ता गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। उनके स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर पेयजल व्यवस्था को सुधारने की मांग की। उधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता एसएस रावत ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।
वहीं, गोपेश्वर के मुख्य बाजार सहित बसंत विहार, मंदिर मार्ग, गोपेश्वर गांव, सुभाष नगर, पटियालधार, नैग्वाड़ और जल निगम कॉलोनी में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। यहां गंगोलगांव और अमृत गंगा से पेयजल की सप्लाई होती है। गंगोलगांव में निर्मित पानी के टेंकों की साफ-सफाई न होने से पानी में कूड़ा-करकट भी आ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने जल संस्थान पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल योजना पर फिल्टर की व्यवस्था है। बीते दिनों हुई बारिश से नल में कूड़ा आ रहा होगा। जल्द पेयजल लाइन को दिखवाया जाएगा।
वीके जैन, ईई, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें